मुफ़्त जाँच · रजिस्ट्रेशन नहीं

ज़मीन का रिकॉर्ड देखें, मुफ़्त.

किसी भी प्लॉट का सरकारी रिकॉर्ड देखें। इसमें केवल एक मिनट लगता है।

इससे खोजें
  • सरकारी रिकॉर्ड से
  • हिन्दी और अंग्रेज़ी में
  • प्रिंट करें या PDF सेव करें
  • मोबाइल के लिए अनुकूल

रिकॉर्ड

रिकॉर्ड में शामिल जानकारी

एक खोज में प्लॉट का रिकॉर्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाता है।

मुफ़्त जाँच
  • खातेदारों के नाम

    प्लॉट पर दर्ज सभी नाम।

  • हिस्सा

    हर खातेदार का हिस्सा।

  • रकबा

    प्लॉट का रकबा, हेक्टेयर में।

  • भूमि की श्रेणी

    रिकॉर्ड में दर्ज भूमि का प्रकार।

  • वाद

    प्लॉट पर दर्ज कोई भी वाद।

किनके लिए

हर भूमि-स्वामी के लिए

ज़मीन ख़रीदने से पहले

बयाना देने से पहले जाँचें कि रिकॉर्ड में ज़मीन किसके नाम दर्ज है।

पुश्तैनी ज़मीन

परिवार की ज़मीन पर दर्ज सभी नाम और हर खातेदार का हिस्सा देखें।

गाँव से दूर रहने पर

ज़मीन गाँव में हो और आप शहर या विदेश में, तब भी कहीं से उसका रिकॉर्ड देखें।

वरासत के बाद

जाँचें कि ज़मीन वारिसों के नाम दर्ज हुई या नहीं, और किसी अन्य व्यक्ति ने आवेदन तो नहीं किया।

BhuWatch Plus

रिकॉर्ड में बदलाव की सूचना उसी दिन

आपके प्लॉट के रिकॉर्ड की प्रतिदिन जाँच, और कोई बदलाव होते ही WhatsApp पर सूचना।

₹999प्रति प्लॉट / साल

BhuWatch Plus देखें

कभी भी रद्द करें · 7 दिन के भीतर पूरा रिफ़ंड

  • खतौनीखातेदार और उनके हिस्से
  • दाखिल-ख़ारिजनामांतरण के नए आवेदन
  • कोर्ट केसनए राजस्व वाद
  • रजिस्ट्रीबिक्री और ऋण
  • भू-नक्शाप्लॉट की सीमा

सवाल-जवाब

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आपका सवाल यहाँ नहीं है? हमसे संपर्क करें।

खसरा संख्या क्या होती है?

गाँव के भू-अभिलेख में हर प्लॉट की एक संख्या होती है, जिसे खसरा संख्या कहते हैं। यह खतौनी और ज़मीन के अन्य काग़ज़ों पर लिखी होती है। कई जगह इसे गाटा संख्या कहा जाता है।

क्या यह जानकारी आधिकारिक है?

यह जानकारी राज्य की सरकारी भू-अभिलेख वेबसाइट से ली जाती है और रिकॉर्ड में जैसी दर्ज है, वैसी ही दिखाई जाती है। अदालत या बैंक के काम के लिए तहसील से प्रमाणित प्रति लें। अधिक जानकारी के लिए हमारी उपयोग की शर्तें देखें।

क्या रिकॉर्ड देखना मुफ़्त है?

हाँ। किसी भी प्लॉट का रिकॉर्ड देखना मुफ़्त है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं है। शुल्क केवल BhuWatch Plus के लिए है, जिसमें आपकी ज़मीन के रिकॉर्ड की प्रतिदिन जाँच होती है।

BhuWatch Plus का शुल्क कितना है?

एक प्लॉट के लिए ₹999 प्रति वर्ष, जिसमें प्रतिदिन जाँच और WhatsApp पर सूचना शामिल है। आप कभी भी रद्द कर सकते हैं, और भुगतान के 7 दिन के भीतर रद्द करने पर पूरी राशि वापस मिलती है। अधिक जानकारी के लिए हमारी रिफ़ंड नीति देखें।

रिकॉर्ड देखने के लिए क्या चाहिए?

केवल ज़िला, तहसील, गाँव और खसरा या खाता संख्या। किसी दस्तावेज़ या रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं है।

क्या BhuWatch मेरे रिकॉर्ड में कोई बदलाव करता है?

नहीं। हम केवल सरकारी रिकॉर्ड दिखाते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं करते। हम आपसे कोई दस्तावेज़ भी नहीं माँगते।

आज ही अपनी ज़मीन का रिकॉर्ड देखें

किसी भी प्लॉट का सरकारी रिकॉर्ड देखें। यह मुफ़्त है और इसमें केवल एक मिनट लगता है।

मुफ़्त रिकॉर्ड देखें